HomeFINANCEINTERIM BUDGET 2024-2025: 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र,...

INTERIM BUDGET 2024-2025: 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, एक फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

INTERIM BUDGET: वित्त मंत्री सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट करेंगी पेश।

NDA सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान एक फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय वित्त निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट को पेश करेंगी।

यह संसद बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी केंद्रीय बजट होगा। साथ ही यह 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र भी होगा।

यह भी पढ़े : एथर एनर्जी ने लॉन्च किया अपना फ्लैगशिप ई-स्कूटर 450 एपेक्स: ट्रांसपेरेंट बॉडी और 157km की रेंज के साथ”

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह बताया कि सरकार द्वारा संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 9 फ़रवरी तक चलेगा। संसद बजट की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए करेगी।

बजट सत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण को पेश करते हुए की जाएगी और एक जनवरी को अंतरिम बजट को पेश किया जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण को पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण एक फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार की और से केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

Explore more articles